ब्रेकिंग
अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं

मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं

Bihar Politics: बिहार में मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने खरगे का बचाव करते हुए इसे जुबान फिसलने का मामला बताया और कहा कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल हमलावर हो गए हैं। हालांकि आरजेडी ने खरगे के बयान को स्लीप ऑफ टंग बताया है और कहा है कि इसके लिए उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नही है।




दरअसल, बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में खरगे के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए बोल रहे खरगे को बीच में एक व्यक्ति ने टोक दिया था। इसके जवाब में खरगे ने कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। उनके इस बयान के बाद बिहार के साथ साथ देश की सियासत गरमा गई है।




आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेन्द्र ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में महंगाई है, बेरोजगारी है, क्राइम इतना बढ़ा हुआ है। देश की संपत्ति लूटकर उद्योगपतियों को बांटा जा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। मलिल्कार्जुन खरगे ने जो कहा है वह सिर्फ स्लीप ऑफ टंग हुआ है। वह देश के सहसे बुजुर्ग नेता हैं और उनके कुछ गलती नहीं बोलाया, सिर्फ जुबान फिसल गई है।




उन्होंने कहा कि खरगे ने कोई ऐसी बात नहीं कही है जिससे उन्हें माफी मांगना पड़े। देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके जैसे कई नेताओं के बारे में जो मोदी और उनकी पार्टी के लोगों ने बोला है, पहले तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।




भाई बीरेंद्र ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए कि देश के लोगों से महंगाई कम करने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर सके। देश से बेरोजगारी हटाने में भी विफल साबित हुए हैं। देश से अपराध को नहीं रोक पा रहे हैं। देश की संपत्ति को उद्योगपतियों में बांट रहे हैं। पहले तो इन लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता