ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

मोतिहारी में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 5 पिस्टल-कारतूस और मैगजीन बरामद

मोतिहारी में रघुनाथपुर पुलिस ने हथियार सप्लायर मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद हुई हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की हैं। कार्रवाई रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक मजुराहा मोहल्ले के फायरिंग रेंज के पास झोला लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से पांच पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद हुईं।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह मोतिहारी में किसी व्यक्ति को हथियारों की खेप सप्लाई करने आया था।


सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मुंगेर निर्मित हथियार लेकर मोतिहारी आया था और इन्हें किसी व्यक्ति को सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने उस व्यक्ति की भी पहचान कर ली है, जिसे हथियारों की डिलीवरी दी जानी थी।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट