ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्या

लखनऊ के गोमतीनगर में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने कथित तौर पर पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत मानस बाजपेई ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। उसके बाद में मानस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


मृतका दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और चर्चित यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बैंक के बाहर पत्नी को बुलाकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों करीब तीन साल से अलग-अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दिव्या ने पति से तलाक के लिए अदालत में मामला भी दायर किया था।गुरुवार दोपहर मानस ने दिव्या को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया। दिव्या के बाहर आते ही मानस ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद मानस वहां से करीब दो किलोमीटर दूर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।


वॉट्सऐप स्टेटस में पत्नी पर लगाया धोखे का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले मानस ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपनी पत्नी की हत्या करने की बात लिखी थी। स्टेटस में उसने अपनी बहन और खुद को भी मारने की बात कही थी। मानस ने स्टेटस में लिखा की पत्नी को मार दिया है बहन को भी मारना होगा। स्टेटस में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति का भी जिक्र किया गया था। हालांकि, पुलिस अभी इस स्टेटस की सत्यता और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।


पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस वैवाहिक विवाद, तलाक के मुकदमे और आरोपी के वॉट्सऐप स्टेटस समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हर कोई इस घटना से हैरान हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।