ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंग

पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी पत्नी, तनाव में पति ने खा लिया जहर

भदोही में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान युवक ने कथित तौर पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पांच बच्चों के सामने अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

बिहार न्यूज
प्यार अंधा होता है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मौत के बाद उसके पांच बच्चों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पत्नी पहले ही बच्चों और पति को छोड़कर किसी दूसरे मर्द के साथ चली गई थी। ऐसे में अब बच्चों के भरण पोषण को लेकर सवार खड़े हो रहे हैं। घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र की है।  


दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी करीब दो महीने पहले अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। पत्नी के घर छोड़ने के बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।


बताया जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। युवक लगातार अपनी पत्नी से घर वापस लौटने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह वापस नहीं आई।


पत्नी के वापस नहीं लौटने से था परेशान

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, पत्नी के घर नहीं लौटने से युवक काफी तनाव में था। इसी परेशानी के बीच उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मौत से पहले युवक ने अपने बयान में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने और उसे वापस बुलाने की कोशिशों का जिक्र किया था। उसने बताया कि पत्नी के वापस नहीं आने से वह काफी परेशान था।


मां के बाद पिता की भी मौत, पांच बच्चों पर संकट

युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां पहले ही बच्चों को छोड़कर चली गई थी और अब पिता की भी मौत हो गई। ऐसे में पांचों बच्चों के सामने उनके भविष्य और देखभाल का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।


घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। गांव के लोगों का कहना है कि माता-पिता दोनों के साथ नहीं होने से बच्चों के सामने गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। पिता बच्चों को मजदूरी करके परवरिश कर रहे थे, अब वो ही इस दुनियां में नहीं रहा तो उनके पांचों बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, यह बड़ा सवाल लोगों के सामने है? 

टैग्स