ब्रेकिंग
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?

SBI UPI Service Down: SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। बैंक की UPI सेवा तकनीकी रखरखाव के चलते गुरुवार देर रात कुछ समय के लिए बंद रहने वाली है। इस दौरान ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों के लिए...

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?
Ramakant kumar
4 मिनट

SBI UPI Service Down: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी रोजाना पैसे भेजने या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो 19 नवंबर की रात आपको परेशानी हो सकती है. बैंक ने तकनीकी रखरखाव के चलते अपनी UPI सेवाओं को 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है. इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI के जरिए पैसे का लेनदेन नहीं कर पाएंगे.



बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को रात 1:15 बजे से 2:00 बजे तक UPI सर्विस बंद रहेगी. यानी इस दौरान SBI के ग्राहक UPI के माध्यम से किसी को पैसे भेजने या ऑनलाइन भुगतान करने में असमर्थ रहेंगे. हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि अगर निर्धारित समय से पहले मेंटेनेंस का काम पूरा हो जाता है, तो सेवाएं पहले ही बहाल कर दी जाएंगी.


UPI बंद रहने के दौरान कैसे कर पाएंगे पेमेंट?

UPI सर्विस बंद रहने के दौरान ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक ने इसके लिए UPI Lite का विकल्प दिया है. इसके जरिए ग्राहक मेंटेनेंस के दौरान भी छोटे-मोटे भुगतान कर सकेंगे. बैंक के मुताबिक, UPI Lite सेवा पर इस तकनीकी रखरखाव का असर नहीं पड़ेगा और यह पहले की तरह काम करती रहेगी.


क्या है UPI Lite और कैसे करता है काम?

UPI Lite डिजिटल पेमेंट की एक सुविधा है, जिसका इस्तेमाल छोटे लेनदेन को आसान और तेज बनाने के लिए किया जाता है. इसमें हर बार भुगतान करते समय UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए ग्राहकों को पहले अपने बैंक खाते से UPI Lite वॉलेट में पैसे जोड़ने होते हैं. इसके बाद वॉलेट में उपलब्ध राशि से सीधे भुगतान किया जा सकता है.


SBI अपने ग्राहकों को BHIM SBI Pay ऐप के माध्यम से भी UPI Lite की सुविधा देता है. इसके अलावा दूसरे प्रमुख UPI ऐप्स पर भी यह विकल्प उपलब्ध है.


UPI Lite से एक बार में कितना कर सकेंगे भुगतान?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्धारित नियमों के अनुसार, UPI Lite के जरिए एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये का भुगतान किया जा सकता है. वहीं, इसके वॉलेट में अधिकतम 5,000 रुपये तक रखे जा सकते हैं. RBI ने दिसंबर 2024 में UPI Lite की इन सीमाओं को बढ़ाया था. इससे पहले एक बार में भुगतान की सीमा 500 रुपये और वॉलेट की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये थी.


अगर आपको 19 नवंबर की रात किसी को जरूरी पैसे भेजने हैं या ऑनलाइन भुगतान करना है, तो रात 1:15 बजे से पहले ही अपना लेनदेन पूरा कर लें. इसके अलावा, छोटे भुगतानों के लिए UPI Lite वॉलेट में पहले से पैसे रख सकते हैं. इससे बैंक की नियमित UPI सेवा बंद रहने के दौरान भी छोटे लेनदेन करने में परेशानी नहीं होगी.