जुर्ममधुबनी में ट्रैक्टर से 301 KG गांजा बरामद, 75 लाख की खेप के साथ युवक गिरफ्तार
मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 301 किलो गांजा को बरामद किया है। गिरफ्तार युवक मनीष कुमार गिरी हरलाखी थाना क्षेत्र का निवासी है। बरामद माल की कीमत 75 लाख रुपये बताई गई है।











