ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर

कैमूर में देर रात शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कझार घाट गांव में देर रात शराब पार्टी और नर्तकी के साथ डांस की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे थाना अध्यक्ष नंदू कुमार, एक महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन का शीशा टूट गया।


पुलिस ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उन पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग की। भभुआ डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब पार्टी में नर्तकी बुलाकर नचाया जा रहा था और फायरिंग की सूचना मिली थी। पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गांव में जबरन घुसकर निर्दोषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा। कई घरों के दरवाजे तोड़े, वाहन क्षतिग्रस्त किए और महिलाओं के गले की चेन छीनी। वार्ड पार्षद कालिंदी कुंवर ने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को घर में घुसकर पीटा, जबकि वह वार्ड पार्षद होने का परिचय देने के बावजूद ऐसा हुआ।


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से सड़क जाम कर रखी है और मांग कर रहे हैं कि एसपी-डीएसपी खुद जांच करें तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। डीएसपी ने कहा कि गोली लगने की कोई पुष्ट सूचना नहीं है, लेकिन आरोपों की जांच की जाएगी। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता