ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Vigilance Raid in Bihar: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर पंचायत सचिव, 12 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ हुआ अरेस्ट

Vigilance Raid in Bihar: रोहतास के सासाराम में निगरानी विभाग ने एक पंचायत सचिव को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Vigilance Raid in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vigilance Raid in Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर पंचायत सचिव को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, निगरानी की टीम ने करगहर प्रखंड क्षेत्र के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह एक वार्ड सदस्य से नल जल योजना के अनुरक्षण की राशि के भुगतान के नाम पर रिश्वत ले रहा था। 


घूसखोरी पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को करगहर थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। ठोड़सन पंचायत के वार्ड सदस्य तथा नल जल योजना के अनुरक्षक धर्मेंद्र पटेल ने निगरानी से शिकायत की थी कि पिछले 2 साल के दौरान नल-जल योजना की देखरेख करने के लिए उन्हें भुगतान किये जाने वाला लगभग 48 हजार रुपए के भुगतान करने के लिए उसे 12 हजार रुपए रिश्वत मांगा गया था। 


जिस पर उन्होंने निगरानी में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद निगरानी के डीएसपी रीता के नेतृत्व में ये छापामारी की गई और आज शाम सीढ़ी गांव से ऋतु रंजन पंडित को गिरफ्तार कर दिया गया। निगरानी विभाग के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता