ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे दिव्यांग युवक की कथित तौर पर महिला के पति और परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक कुमारी युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति तथा अन्य परिजनों ने मारपीट कर युवक शैलेश कुमार की हत्या कर दी। शैलेश पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था।


घटना की सूचना जैसे ही शैलेश के पिता लाल बदन सिंह को लगी। उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस के साथ जब महिला के घर पहुंचे। जहां उसके पुत्र 28 वर्षीय शैलेंद्र की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप महिला रागिनी मिश्रा के पति दद्दू मिश्रा पर लगी है। 


मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र शैलेंद्र हमेशा फोन पर शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से बातचीत किया करता था। पहले तो पता चला कि शैलेंद्र पेशाब करने घर से निकला है, लेकिन बाद में पता चला कि देर रात गांव की ही महिला रागिनी के बुलाने पर वह उसके घर चला गया था। 


जहां पकड़े जाने पर महिला रागिनी मिश्रा के पति तथा घर के अन्य लोगों ने मिलकर शैलेंद्र के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता