ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज

Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले में जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग कर दी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधायक से ही रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस संबंध में उन्होंने शहर तेलपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज की और अवधी भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि लगातार धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।


मामले में विधायक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर तेलपा थाना में कांड संख्या 20/26 के तहत सुसंगत धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें प्रवीण कुमार यादव (चैनपुर, शहर तेलपा), रविंद्र गोप (चौहर, शहर तेलपा) और अवधेश यादव (मखदुमपुर थाना, कुर्था) शामिल हैं।


तेलपा थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि विधायक के साथ गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने के मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता