ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा, CBI के सामने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स ने क्या कहा..जानिये?

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स रितु कुमारी से छह घंटे तक पूछताछ की। नर्स ने दावा किया कि अस्पताल प्रबंधन को पहले से घटना की जानकारी थी।

बिहार न्यूज
अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स रितु कुमारी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। जहानाबाद की रहने वाली जीडीए स्टाफ रितु कुमारी सीबीआई दफ्तर पहुंचीं और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां साझा कीं।


रितु कुमारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को पहले से जानकारी थी कि छात्रा के साथ गलत घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता जब अस्पताल लाई गई थी, तब वह बेहोशी की हालत में थी और स्टाफ के बीच यह चर्चा थी कि रेप पीड़िता लाई जा रही है। उनके अनुसार, कुछ डॉक्टरों ने भर्ती लेने से मना किया, जबकि कुछ ने एडमिट करने की बात कही।


सीबीआई की पूछताछ में रितु ने बताया कि इलाज के दौरान परिवार को खर्च की चिंता न करने की बात कही गई थी और कहा गया था कि “आपकी बेटी नहीं, मेरी बेटी है।” उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के शरीर पर कोहनी, कंधे सहित अन्य जगहों पर खरोंच के निशान थे। रिपोर्ट आने के बाद जूनियर डॉक्टरों के बीच भी यह चर्चा थी कि उसके साथ गलत हुआ है।


रितु कुमारी ने कहा कि जिस दिन छात्रा अस्पताल आई, उसी दिन स्टाफ को शक हो गया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई पर भरोसा है, लेकिन पुलिस प्रशासन पर उनका भरोसा उठ चुका है। सीबीआई मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ से लगातार पूछताछ की जा रही है।