ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway News: दिसंबर से फरवरी तक रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने नवगछिया होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में कटौती का फैसला लिया है। जानिए किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Indian Railway News: बिहार में सर्दी के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नवगछिया होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निर्धारित दिनों में रद्द रखने का फैसला लिया गया है. रेलवे के इस निर्णय का असर दिल्ली, असम और उत्तर बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.


बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में कटौती की गई है. इसमें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी.


सप्ताह में इन दिनों नहीं चलेगी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

रेलवे के फैसले के अनुसार, कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी.


वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी.


सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का भी परिचालन प्रभावित

कोहरे के कारण अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी. जबकि दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी.


इसके अलावा कामाख्या-गया एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में रद्द रखने का निर्णय लिया गया है.


इन ट्रेनों के रद्द रहने से दिल्ली, बिहार, असम और उत्तर बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. खासकर पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है. ट्रेनों की संख्या कम होने से दूसरी नियमित ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने और कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होने की आशंका है.


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है.