बिहार की महिला थानेदार पर गिरी गाज, अनियमितता और संदिग्ध आचरण पर एसपी ने किया सस्पेंड
बिहार के वैशाली जिले में एसपी शुभांक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से जुड़ी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई है।











