ब्रेकिंग
Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट

कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 किशोरों की मौत; दो सगे भाइयों की गई जान

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक बाइक पर सवार पांच दोस्तों के साथ अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की जान चली गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप..

कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 किशोरों की मौत; दो सगे भाइयों की गई जान
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा हरनौत थाना क्षेत्र में एनएच पर पिलर संख्या 51 के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर पांच दोस्त सवार होकर घूमने निकले थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया. उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पांच दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर निकले थे. बाइक गौतम कुमार चला रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पांचों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने गौतम कुमार और अभिमन्यु उर्फ मनु को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अनीश कुमार, अमित कुमार और रवि कुमार को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया.


इलाज के दौरान तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय अनीश कुमार की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सबनहुआडीह गांव निवासी 19 वर्षीय गौतम कुमार और आदर्शनगर निवासी 15 वर्षीय अभिमन्यु उर्फ मनु तथा 13 वर्षीय अनीश कुमार के रूप में हुई है. हादसे में घायल 14 वर्षीय अमित कुमार और रवि कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


इस हादसे में अभिमन्यु उर्फ मनु और अनीश कुमार की मौत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. दोनों सगे भाई थे. एक साथ परिवार के दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई. मृतकों के पिता हरनौत बाजार में किराना दुकान चलाते हैं. वहीं, गौतम कुमार भी इसी दुकान में काम करता था.


गौतम के भतीजे गुड्डू ने बताया कि मंगलवार रात सभी किशोर घर के पास पटाखे फोड़ रहे थे. इसके कुछ देर बाद पांचों दोस्त बाइक लेकर घूमने निकल गए. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद सड़क हादसे की खबर उनके परिवारों तक पहुंच जाएगी.


हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


तीन किशोरों की एक साथ मौत से हरनौत बाजार और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है. वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों घायल किशोरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.