बिहारगोपालगंज में ‘केमिकल से नोट डबल’ करने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़, 95 लाख कैश के साथ 8 गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस ने ‘नोट डबल’ करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। बैकुंठपुर में छापेमारी के दौरान 95 लाख रुपये नकद, केमिकल और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई, जबकि 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।










