ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

DJ पर खेसारी-पवन सिंह के गाने को लेकर खूनी बवाल, भांजी की शादी में मामा की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान DJ पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि भांजी की शादी में आए मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार...

DJ पर खेसारी-पवन सिंह के गाने को लेकर खूनी बवाल, भांजी की शादी में मामा की गोली मारकर हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि DJ पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया और एक युवक की जान चली गई.


पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने को लेकर हुआ विवाद मुख्य वजह बनी. शादी समारोह में मौजूद दो पक्ष अपनी-अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.


मामला करजा थाना क्षेत्र का है, जहां 25 जून की सुबह एक शादी समारोह में रिश्ते के मामा की भांजी की शादी में शामिल होने आए रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक मुशहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.


पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि घटना से पहले मृतक और मुख्य आरोपी ने साथ बैठकर शराब भी पी थी. इसके बाद DJ पर गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ा. आरोप है कि DJ संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत कुमार पर हमला कर दिया और गोली मार दी.


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए. इसके बाद तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.


जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले DJ संचालक तुर्की निवासी विक्की कुमार और पानापुर करियात निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर करजा निवासी नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया.


ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि शुरुआती जांच में DJ संचालक विक्की कुमार की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है. हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या पहले से बनाई गई योजना के तहत हुई या फिर विवाद के दौरान अचानक गोली चलाई गई.


पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को आरोपियों ने छिपाने की कोशिश की थी. उनकी निशानदेही पर झाड़ियों के पास जमीन में दबाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है.


हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.