ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...

नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही।

बिहार न्यूज
कार्रवाई का दिया भरोसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित अपने आवास 7, सर्कुलर रोड पर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।


मुलाकात के दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन भी नीतीश कुमार को सौंपे। उन्होंने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने की बात कही। साथ ही लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।


इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह, लोकप्रकाश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार की यह मुलाकात लगातार जारी जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।


जनता दल यूनाइटेड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि आमजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात का सिलसिला निरंतर जारी है। आज 7, सर्कुलर रोड, पटना स्थित अपने आवास पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar  जी ने आमजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।


 इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देशनीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देशनीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देशनीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देशनीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देशनीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

टैग्स