ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

शराब की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के सामने चाकू से काटा अपना गला

Bihar Crime News: गोपालगंज के करवतही गांव में शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने गुस्से में खुद को घायल कर लिया. मामले की जांच पुलिस...

शराब की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के सामने चाकू से काटा अपना गला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवतही गांव में शराब की लत से परेशान एक परिवार में ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने गुस्से में खुद को घायल कर लिया. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.


बताया जा रहा है कि करवतही गांव निवासी व्यक्ति को शराब पीने की आदत थी. घटना के समय वह अपनी पत्नी से शराब खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था. पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.


परिजनों के अनुसार, पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर व्यक्ति ने घर में रखा चाकू उठा लिया और खुद को घायल कर लिया. घटना के बाद घर में मौजूद लोग घबरा गए. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.


घायल की पत्नी मुनि खातून ने बताया कि उनका परिवार चूड़ी बेचकर अपना गुजारा करता है. घर में छोटे बच्चे हैं और उस समय उनके पास पैसे नहीं थे. उन्होंने बताया कि पति लगातार शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे, लेकिन घर की परेशानी को देखते हुए वह पैसे नहीं दे पाईं.


पत्नी के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने के बाद पति काफी गुस्से में आ गए और यह घटना हो गई. उन्होंने बताया कि पूरी घटना उनके सामने हुई, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.


घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है.