ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News: गया में कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में 3.80 करोड़ रुपये के बैंकिंग फ्रॉड का खुलासा हुआ है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत करने का मामला सामने आने के बाद दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों पर केस दर्ज की गई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया शहर में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जीबी रोड शाखा में करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये के बैंकिंग फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस वित्तीय घोटाले में बैंक के दो तत्कालीन प्रबंधकों समेत 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, यह करोड़ों रुपये की हेराफेरी बैंक के दो मैनेजर रैंक के अधिकारियों और जालसाजों की कथित मिलीभगत से की गई। मामले को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक के सहायक प्रबंधक कुमार दीपेश ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दो बैंक अधिकारियों सहित कुल 28 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।


इस घोटाले का खुलासा बैंक की केंद्रीय ऑडिट टीम द्वारा किए गए इंटरनल ऑडिट के दौरान हुआ। संदिग्ध वाहन ऋण (व्हीकल लोन) खातों की जांच में पाया गया कि फाइलों में दर्ज इंजन नंबर, चेसिस नंबर और वाहन स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे। इन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया।


ऑडिट रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि यह कोई सामान्य मानवीय त्रुटि नहीं, बल्कि सुनियोजित वित्तीय साजिश थी। प्राथमिकी के अनुसार, नामजद बैंक अधिकारियों में सेल्स डिवीजन के रिलेशनशिप मैनेजर वारिस आजम और टीम सेल्स मैनेजर रोहित राज शामिल हैं। आशंका है कि मोटे कमीशन के लालच में बैंकिंग नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी लोन फाइलों को मंजूरी दिलाई गई और राशि का गबन किया गया।


गया के सिटी एसपी अभिनव ने बताया कि सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर बैंक के रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता