ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

कैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेज

बिहार कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया। जदयू और अन्य सहयोगी दलों के मंत्रियों की अनुपस्थिति से बैठक को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार न्यूज
सियासी हलचल तेज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को अचानक मुख्यमंत्री आवास पर बुला लिया। मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के मंत्रियों के साथ उनकी एक अहम बैठक चल रही है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


इस बैठक में केवल भाजपा कोटे के मंत्री शामिल हुए हैं। जदयू, चिराग पासवान की पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी के किसी भी मंत्री को बैठक में नहीं बुलाया गया। यही कारण है कि इस बैठक को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।


सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद भाजपा के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का संदेश दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मंत्रियों के साथ बंद कमरे में चर्चा शुरू की।


हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन केवल भाजपा कोटे के मंत्रियों की मौजूदगी ने इस बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है।


राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के मंत्रियों के साथ किन मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। क्या यह बैठक सरकार के कामकाज, संगठनात्मक रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों या किसी अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषय को लेकर है? इन सवालों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।


फिलहाल बैठक जारी है और इसके एजेंडे तथा संभावित फैसलों को लेकर सभी की नजर मुख्यमंत्री आवास पर टिकी हुई है।


पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता प्रेम राज की रिपोर्ट