ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथराव

पटना के बख्तियारपुर में विवाद के बाद घर में घुसकर चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गईं। घटना के विरोध में लोगों ने SH-106 जाम कर बख्तियारपुर थाना पर पथराव किया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में विवाद के बाद घर में घुसकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे अंबेडकर नगर, संगतपर निवासी ज्ञानदीप कुमार अपने घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने अपने भाई दीपक को फोन कर घटना की जानकारी दी।


दीपक मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने के बाद ज्ञानदीप को घर लेकर लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद विवाद करने वाला व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।


परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने ज्ञानदीप कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। उनके सीने, पेट और पैर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


हमले में ज्ञानदीप की मां सुनीता देवी भी घायल हो गईं। उनके बाएं हाथ की हथेली के पास चाकू लगने से वह घायल हुईं। बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।


घटना से आक्रोशित लोगों ने ज्ञानदीप का शव रखकर एसएच-106 को जाम कर दिया। इसके बाद भीड़ ने बख्तियारपुर थाना पर पथराव भी किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को शांत कराने में जुटी रही।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।