ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

NEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा हत्याकांड में परिजन बिहार लोक भवन पहुंचकर न्याय की मांग पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की और सीबीआई जांच पर सवाल उठाए। मृतका की मां ने पूछा कि “मेरी बेटी को न्याय कब मिलेगा?

बिहार न्यूज
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ हुए कथित कुकृत्य और हत्या के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को छात्रा के परिजन बिहार लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।


धरने के दौरान छात्रा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरी बेटी को न्याय कब मिलेगा? आठ महीने बीत गए, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। हमें सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है।”


परिजनों का आरोप है कि सीबीआई मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि जांच एजेंसी अपराधियों को बचाने का काम कर रही है और आठ महीने बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल के संचालक के खिलाफ भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


वही धरना पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल सका। उनका उद्देश्य अपनी बात सीधे राज्यपाल तक पहुंचाना और मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग करना है।


लोक भवन के बाहर परिजनों और समर्थकों ने सरकार और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “बिहार सरकार शर्म करो”, “सीबीआई हाय-हाय”, “हमारी बेटी को न्याय दो” और “न्याय नहीं तो डूब मरो” जैसे नारे लगाए।


परिजनों ने मांग किया है कि नीट छात्रा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और राज्यपाल इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करें। 

पटना से रजनीश की रिपोर्ट