ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

विशेष निगरानी इकाई ने हरेन्द्र कुमार के पटना और वैशाली स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर 12.92 लाख रुपये नकद, 81 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BANKA: बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार पर भष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई सुधांशु कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगरानी इकाई को प्राप्त विश्वसनीय सूचना, तदोपरांत इसके सत्यापनोपरांत हरेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग, बाँका प्रमंडल, बाँका, बिहार के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या-23/2026 दिनांक-10.08.2026 धारा 13(1)(b) सह पठनीय 13(2) सह पठनीय 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) दर्ज किया गया है, जिसके अनुसंधानकर्ता राजकुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक है।


प्रारम्भिक जाँच एवं सत्यापन से उजागर हुआ है कि हरेन्द्र कुमार द्वारा वर्ष 2015 में सरकारी सेवा में योगदान करने के उपरांत विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन के दौरान अवैध एवं भ्रष्ट तरीके से अकूत सम्पत्ति अर्जित किया गया है, जो कि उनके द्वारा प्राप्त सरकारी वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में बहुत ही अधिक है। सत्यापन से प्रथम दृष्टया हरेन्द्र कुमार के पास कुल रू० 2,20,99,900/-रू० की अप्रत्यानुपातिक सम्पत्ति पायी गई है, जो उनके द्वारा गैरकानूनी और नाजायज ढ़ग से अर्जित की गई है।


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभियुक्त के खिलाफ माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर अभियुक्त के पटना, पातेपुर तथा बाँका में उनके निम्नलिखित आवास, पैतृक आवास तथा कार्यालय में आज दिनांक-11.08.2026 को विशेष निगरानी इकाई की टीम द्वारा छापामारी और तलाशी ली गयी। 

1 अभियुक्त हरेन्द्र कुमार के नाम जनक नंदनी अपार्टमेंट में फ्लैट नं०-307, महावीर नगर, थाना-पत्रकार नगर, पटना।

2 कुमारी सोनी पति-हरेन्द्र कुमार के नाम अपार्टमेंट, थाना-फुलवारीशरीफ, पटना।

3 श्री हरेन्द्र कुमार, पिता-मिश्री लाल महतो का ग्राम-सिमरवारा, थाना-पातेपुर, जिला-वैशाली स्थित पैतृक आवास ।

4 कार्यपालक अभियंता का कार्यालय लघु संसाधन विभाग, बाँका, बिहार।

उक्त स्थलों के अतिरिक्त अभियुक्त हरेन्द्र कुमार के कृष्णा नगर, थाना-बाँका, जिला-बाँका स्थित किराये के मकान की तलाशी अनुसंधानकर्ता के द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आधार पर की गई। इस प्रकार अभियुक्त के कुल पाँच (05) आवासीय एवं कार्यालय स्थलों की तलाशी विशेष निगरानी इकाई, पटना के तलाशी दलों द्वारा की गई है।

 हरेन्द्र कुमार के आवासीय परिसरों एवं कार्यालय में एक साथ छापेमारी के दौरान इनके द्वारा अर्जित अकूत सम्पत्ति के साक्ष्य मिले हैं जो कि प्रथम सूचना प्रतिवेदन में वर्णित आरोप की तुलना में काफी अधिक है। अभियुक्त एवं उनकी पत्नी कुमारी सोनी के नाम से तलाशी के दौरान एक अतिरिक्त फ्लैट तथा भूखंड सहित अचल सम्पत्ति के अभी तक आठ (08) दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है-



बांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा



तलाशी अभियान के दौरान अभियुक्त हरेन्द्र कुमार के जनक नंदनी अपार्टमेंट फ्लैट नं०-307 से नकद 9,50,000/- रूपये तथा लगभग 81,00,000/- रूपये का सोने एवं चाँदी के आभूषण, एक क्विड रेनों कार, होंडा यूनिकोर्न बाईक, यामाहा फैशिनो स्कूटी, महंगे वस्तुओं की खरीदारी से संबंधित अनेक वाउचर/बिल तथा ग्राम-सिमरवारा, थाना-पातेपुर, जिला-वैशाली स्थित पैतृक आवास से नकद 3,42,500 /- रूपये एवं जमीन से संबंधित दो दस्तावेज बरामद किए गए है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त हरेन्द्र कुमार एवं उनकी पत्नी कुमारी सोनी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा तथा बंधन बैंक में कुल पाँच (05) बैंक खातों की जानकारी मिली है जिनमें काफी राशि जमा होने की संभावना है। तलाशी के दौरान जप्त दस्तावेजों की जाँच एवं स्क्रूटिनी की जा रही है। रिश्वत मांगने से संबंधित कोई भी शिकायत कार्यालय अवधि में विशेष निगरानी इकाई के दूरभाष सं०- 0612-2506253 एवं मोबाईल नं०-9031633644 पर की जा सकती है।