ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान पर

मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिर

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के कथित वायरल वीडियो के बाद कांटी थाना के सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान पर कार्रवाई हुई है। SSP ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर पुलिस लाइन भेजने का निर्देश दिया है।

बिहार न्यूज
कारण बताओ नोटिस जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मोहर्रम के दौरान तलवारबाजी करने वाले कांटी थाना में तैनात दारोगा मुस्तकीम खान को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने लाइन हाजिर किया है।


हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी अधिकारी की पहचान कांटी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतिश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेजने का भी निर्देश दिया गया है। 


एसएसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वही मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह वीडियो शुक्रवार का प्रतीत हो रहा है और तलवार लहराने वाला व्यक्ति एक सब-इंस्पेक्टर के रूप में चिन्हित किया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।