ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने पटना समेत छह जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारिय

Bihar DEO-DPO Transfer
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने पटना समेत छह जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) की प्रतिनियुक्ति की है जबकि कई जिलों के डीपीओ और पीओ का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।




जारी आदेश के मुताबिक, बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग) के पदाधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यहित में अगले आदेश तक अलग-अलग जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी छह अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यहित में की गई है।




बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित छेड़छाड़ कर राज्य के 38 जिलों में 6,895 मामलों के जरिए 34.11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस गड़बड़ी को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) से जवाब मांगा है।




HRMS पोर्टल के माध्यम से वेतन, मकान किराया भत्ता (HRA) और एरियर के भुगतान में अनियमितता किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पोर्टल पर कथित तौर पर छेड़छाड़ कर निर्धारित राशि से अधिक भुगतान और निकासी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सभी जिलों के DEO से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इसी बीच कई डीईओ का तबादला कर दिया गया है।




वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..



वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..




वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता