ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

मैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Crime News: जमुई में दूसरी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने के आठ दिन बाद युवक की चौथी मंजिल से गिरकर रहस्यमयी मौत हो गई। घटना के बाद उसकी दो शादियों और पारिवारिक जीवन से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिस फ्लैट में 19 जून को दीपक ने अपनी दूसरी पत्नी सीमा कुमारी के साथ शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई थी, उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से 26 जून की देर रात गिरकर उसकी रहस्यमयी मौत हो गई। इस घटना के बाद दीपक की पारिवारिक जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आए हैं, जिनकी इलाके में चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


परिजनों और करीबी लोगों के अनुसार, दीपक की पहली शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा मौर्या निवासी काजल कुमारी से हुई थी। इस विवाह से उसके ढाई वर्ष का एक बेटा और सात महीने की एक बेटी हैं। बाद में दीपक ने बरहट थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा कुमारी से प्रेम विवाह किया। सीमा एक निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में झारखंड के बेंगाबाद में पदस्थापित हैं।


बताया जाता है कि सीमा की खैरा में पोस्टिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और बाद में दीपक ने विवाह से पहले ही सीमा की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।


करीबियों का कहना है कि दीपक ने माता-पिता की इच्छा पर पहली शादी की थी, लेकिन उसने अपनी पहली पत्नी से भी सीमा के बारे में कोई बात नहीं छिपाई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, वह दोनों पत्नियों और बच्चों के बीच संतुलन बनाकर खुशहाल जीवन जी रहा था।


19 जून को दीपक ने अपने दोस्त रॉकी सिंह और अन्य परिजनों के साथ फ्लैट में दूसरी शादी की सालगिरह भी मनाई थी। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दीपक खुद सीमा को जमुई रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, जहां से वह अपनी ड्यूटी पर लौट गई थीं।


हालांकि, शादी की सालगिरह के महज आठ दिन बाद उसी फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर दीपक की मौत हो गई। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता