ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी में जनसभा करेंगे। मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोगों को जुटाने के लिए NDA ने बनाई खास रणनीति।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News : बिहार की राजनीति में 21 नवंबर का दिन काफी अहम होने जा रहा है। एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री की इस सभा में सिर्फ वैशाली और आसपास के जिलों के लोग ही नहीं, बल्कि मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भाजपा और एनडीए के घटक दलों ने संगठनात्मक स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी पहुंचेंगे। यहां एक बड़े औद्योगिक परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल 1200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले औद्योगिक एस्टेट में बनाया गया है। एनडीए की कोशिश है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, ताकि सरकार के एक साल पूरे होने का आयोजन राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से भी बड़ा संदेश दे सके।


प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई। बिहार भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सभा की रूपरेखा और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि वैशाली से सटे पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सारण समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा।


इस बार एनडीए की रणनीति केवल आसपास के जिलों तक सीमित नहीं है। मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला जैसे बड़े क्षेत्रों से भी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को वैशाली लाने की तैयारी है। इसके लिए गठबंधन के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी चाहती है कि प्रधानमंत्री की सभा में एनडीए की व्यापक राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत दिखाई दे।


तैयारियों को जमीन पर उतारने के लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 11, 12 और 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर एनडीए के घटक दलों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभा की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके बाद 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर गठबंधन के नेता बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।


बिहार भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि एनडीए पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। गठबंधन के सभी दल सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की अपील भी की।


वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार की एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। इसके अगले दिन 21 नवंबर को वैशाली में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाएंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष की ओर से सरकार को लेकर बनाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देने की बात भी कही।


प्रधानमंत्री के इस दौरे में विकास योजनाओं को भी खास महत्व मिलने वाला है। भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी वैशाली के राजापाकर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे बिहार में विकास से जुड़ी कई योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा, इसका विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।


बिहार भाजपा के सह-प्रभारी रोहन गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को साझा करने की अपील की है। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में कार्यक्रमों को सफल बनाया है और इस बार भी गठबंधन पूरी मजबूती से आयोजन को सफल बनाएगा।


बैठक में हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी समेत गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया और विधान पार्षद संजय कुमार गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।


कुल मिलाकर 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को एनडीए सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के बड़े आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। मगध से मिथिला और सारण से तिरहुत तक लोगों को जुटाने की रणनीति के बीच अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि प्रधानमंत्री की इस जनसभा में कितनी बड़ी भागीदारी होती है और विकास परियोजनाओं के जरिए बिहार को क्या नई सौगात मिलती है।