ब्रेकिंग
Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी

चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कटा हुआ सिर और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद; हत्यारों को दी गई थी दो लाख की सुपारी

Bihar Crime News: गोपालगंज के चर्चित सिरकटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज के चर्चित सिरकटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशंभरपुर थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।


पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि 12 जून को दियरा विजयपुर के गन्ने के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा धड़ बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई।


जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। एक नाबालिग से जुड़े मामले में उसने लड़की के पिता और होने वाले पति की हत्या कराने की कथित साजिश रची थी। इसके लिए अपने मित्र लालबाबू यादव के माध्यम से दो लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी।


पुलिस के मुताबिक, सुपारी लेने वाले लोग मृतक की गतिविधियों से पहले से परिचित थे। इसके बाद उन्होंने योजना बदलते हुए मोहम्मद मुस्तफा की ही हत्या की साजिश रच डाली। पूर्व नियोजित योजना के तहत उसे दियरा विजयपुर ले जाया गया, जहां धारदार हथियार से हत्या कर पहचान छिपाने के लिए सिर धड़ से अलग कर दिया गया।


पुलिस ने लालबाबू यादव और शंभू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कटा हुआ सिर तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। बरामद सामान को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।


पुलिस का दावा है कि महज 15 दिनों के भीतर तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता