जुर्ममुजफ्फरपुर में छिनतई गैंग का पर्दाफाश, 3 अपराधी गिरफ्तार, 18 मोबाइल, लैपटॉप और जेवरात बरामद
मुजफ्फरपुर पुलिस ने महिला से पर्स छिनतई मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल, लैपटॉप, जेवरात और दो बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।










