ब्रेकिंग
Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए

मुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

कटिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

बिहार न्यूज
समाहरणालय गेट तोड़ने की कोशिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार समाहरणालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सैकड़ों की संख्या में छात्र उग्र प्रदर्शन करने पहुंचे गये। नगर भवन से समाहरणालय तक निकाला गया यह विरोध प्रदर्शन मार्च देखते ही देखते अराजकता में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जिसके बाद स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस को सख्त रुख अपनाते हुए लाठीचार्ज करना पड़ गया।


प्रशासन ने यह साफ़ शब्दों में कहा है कि छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की शांति भंग करने की साजिश रची थी। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने 14 उपद्रवियों को मौके से धर दबोचा जबकि अन्य अराजक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


कटिहार में कानून-व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए खुद डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। 



वही कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि "बिना किसी पूर्व अनुमति के यह प्रदर्शन निकाला गया था। प्रदर्शन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने समाहरणालय के गेट को क्षतिग्रस्त करने और उपद्रव फैलाने का प्रयास किया। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है।"


कटिहार के पुलिस कप्तान ने आगे कहा कि उपद्रव मचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपद्रवियों की पूरी घटना का वीडियो फुटेज हमारे पास मौजूद है। जितने भी लोग इस हिंसा और अराजकता में शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट