ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गंगा स्नान के लिए निकले मां-बेटे के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार की मौत हो गई. हादसे में उनकी मां चंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वह अपने बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए जा रही थीं. गंभीर हालत में उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


हादसा एनएच-28 पर बसढ़िया डैनी चौक के समीप हुआ. मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड संख्या-9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार (35) के रूप में हुई है. वहीं घायल चंदा देवी की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है.


परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार शुक्रवार सुबह अपनी मां को स्कूटी से गंगा स्नान कराने के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान बसढ़िया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए.


इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे मनीष कुमार को कुचल दिया. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनका शव ट्रक के पहिए में फंस गया.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला गया. वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल चंदा देवी को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है.


हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद मृतक के स्वजन को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका.


मनीष कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव और अस्पताल में मातम छा गया. परिजनों के अनुसार, मनीष की शादी चार वर्ष पहले हुई थी. उनकी दो वर्ष की बेटी तृषा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.