ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

मुंगेर के टेटियाबंबर स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय में 12वीं के छात्र बिट्ट कुमार की पिटाई का आरोप प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पर लगा है। परिजनों ने हाथ तोड़ने का दावा किया है। घटना के बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।

बिहार न्यूज
मुंगेर में 12वीं के छात्र की पिटाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के टेटियाबंबर स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जगन्नाथ उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर 12वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर हाथ तोड़ देने का आरोप परिजनों ने लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्राचार्य हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं, वही दूसरी तस्वीर में वो वीडियो बना रहे लोगों से मोबाइल बंद करने को कहते दिख रहे हैं।  


घटना में छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित छात्रों और परिजनों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ विरोध जताया। वहीं, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पूरा मामला टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय का है, जहां तिलकारी गांव निवासी 12वीं कक्षा के छात्र बिट्ट कुमार के साथ मारपीट का आरोप विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पर लगा है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्र विद्यालय परिसर में मोबाइल से फोटो और रील बना रहा था। इसी बात को लेकर प्रधानाध्यापक ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी दौरान छात्र के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह जख्मी हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में छात्रों और परिजनों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 


सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।


इधर, स्कूल में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, छात्र के साथ मारपीट के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


वहीं, इस मामले में टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केशरी ने बताया कि अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की जांच का इंतजार है।

मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स