ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत में SVU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता राजेश कुमार प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। ठेकेदार से काम के भुगतान और मापी पुस्तिका तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगने का..

बिहार न्यूज
कैमूर में SVU की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR:- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई यानी SVU ने बड़ी कार्रवाई की है। कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत में तैनात कनीय अभियंता राजेश कुमार प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से पहले किए गए पांच कार्यों के भुगतान और एक अन्य कार्य की मापी पुस्तिका तैयार करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। SVU की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया।


मामला कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत का है। SVU की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भभुआ वार्ड नंबर-3 निवासी संजय कुमार ने विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी मां मालती देवी मोहनिया नगर पंचायत की संवेदक हैं। नगर पंचायत की ओर से उन्हें कुल छह कार्य आवंटित किए गए थे, जिनमें से पांच कार्य पूरे हो चुके थे। इन पांच कार्यों के भुगतान और शेष एक कार्य की मापी पुस्तिका तैयार करने के बदले कनीय अभियंता राजेश कुमार प्रजापति ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले का सत्यापन कराया। इस दौरान भी रिश्वत मांगने की बात सामने आई। इसके बाद 21 नवंबर 2026 को विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 28/2026 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया।


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में SVU की टीम ने धावा दल का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कनीय अभियंता राजेश कुमार प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की रकम मौके पर मौजूद एक अन्य संवेदक दीपक कुमार राम के माध्यम से स्वीकार की। इसके बाद SVU की टीम ने दोनों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। SVU के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।


भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के लिए विशेष निगरानी इकाई ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत 0612-2506253 या मोबाइल नंबर 9031633644 पर की जा सकती है।