PATNA:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के राघोपुर होते हुए बिदुपुर तक गंगा नदी पर बनाए गए इस सिक्सलेन पुल को जनता को सौंपने के बाद पीएम मोदी ने ब्रिज से ही गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन नीतीश सेतु के उद्घाटन पर खुशी जताई और इसे लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि आज बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Nitish Kumar जी से उनके सरकारी आवास पर आत्मीय मुलाकात की।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी द्वारा बिहार के विकास को नई गति देने वाले भव्य छह लेन महासेतु का लोकार्पण कर उसे आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सम्मान में 'नीतीश सेतु' के रूप में बिहारवासियों को समर्पित किया गया है। इस गौरवशाली अवसर पर आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बिहार में सुदृढ़ आधारभूत संरचना के निर्माण और आधुनिक बिहार की नींव रखने के लिए आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का कोटिशः धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी ने इस महासेतु का नाम 'नीतीश सेतु' रखकर जो सम्मान दिया है, उससे पूरा बिहार गौरवान्वित है। जय हिंद! जय बिहार! 🇮🇳
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट करते हुए यह कहा कि ज्ञान, गौरव, संस्कृति और लोकतंत्र की जननी वैशाली की पुण्य धरती राजापाकर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आगमन एवं 227 से अधिक विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत लगभग ₹34,000 करोड़ से अधिक के लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ के ऐतिहासिक अवसर पर सम्मिलित होना अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
इस अवसर पर NDA के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिहार की पहचान और विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे सुपरफूड 'मखाना' की माला पहनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
'नीतीश सेतु' का लोकार्पण बिहार के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को और सुगम बनाते हुए आवागमन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
NDA सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रति हमारा संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार सरकार के संकल्प से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। विकास की नई रफ्तार, समृद्ध बिहार का संकल्प —यही है विकसित बिहार की पहचान!













