ब्रेकिंग
Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार

Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

Cyclone Effect In Bihar: बिहार में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से मौसम अचानक बदल गया है। राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खराब मौसम का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है, जबकि किसानों को...

Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द
Ramakant kumar
3 मिनट

Cyclone Effect In Bihar: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर बिहार के मौसम पर दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया है. शुक्रवार को बिहार के 9 जिलों में बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे. खराब मौसम का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है. इसके कारण 6 ट्रेनें और फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. वहीं, नवंबर में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर रबी फसलों की बुआई में देरी होने की आशंका जताई जा रही है.


इन 9 जिलों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से शुक्रवार को मुंगेर, बांका, बेगूसराय और नालंदा में तेज बारिश दर्ज की गई. वहीं पटना, जमुई, खगड़िया, मधेपुरा और कटिहार में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा समस्तीपुर और आरा समेत 10 जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे.


मौसम में अचानक आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार में देखने को मिला. खगड़िया में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा. तेज बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ. वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है.


भागलपुर में भारी बारिश का अलर्ट, ठनका गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया था. भागलपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.


इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.


नवंबर का महीना किसानों के लिए रबी फसलों की बुआई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे समय में अचानक हुई बारिश से खेती का काम प्रभावित होने की आशंका है. खेतों में जरूरत से ज्यादा नमी होने के कारण बुआई में देरी हो सकती है.


खासकर पूर्वी बिहार के किसानों की चिंता बढ़ गई है. खगड़िया समेत कई इलाकों में बारिश के कारण खेतों में चल रहे कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं. किसानों को अब मौसम सामान्य होने का इंतजार है.


6 ट्रेनें और फ्लाइट रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिहार में मौसम खराब होने का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है. खराब मौसम के कारण बिहार से गुजरने वाली 6 ट्रेनें और फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अचानक ट्रेन और फ्लाइट रद्द होने से कई यात्रियों की यात्रा योजना भी प्रभावित हुई है.