ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही इस बार 360वां प्रकाश पर्व भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

बिहार न्यूज
अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व इस बार बिहार में बेहद भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का निर्देश दिया।


 9 से 16 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाले इस प्रकाश पर्व में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 20 हजार लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी, जबकि गंगा किनारे 10 हजार लोगों की क्षमता वाला दीवान हॉल भी तैयार किया जाएगा।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 21 नवंबर को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 360वां प्रकाश पर्व 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


इस बार प्रकाश पर्व का थीम स्लोगन 'बिहार है तैयार, जी आयां नूं' रखा गया है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं के स्वागत से लेकर उनके रहने, खाने और आने-जाने तक की बेहतर व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे, हवाई जहाज और बसों के जरिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार और दूसरे राज्यों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 20 हजार लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी। वहीं, गंगा नदी के किनारे लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला दीवान हॉल तैयार किया जाएगा। यहां लंगर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है।


प्रकाश पर्व के दौरान कई खास आकर्षण भी देखने को मिलेंगे। 15 जनवरी 2027 को कंगन घाट पर एक हजार ड्रोन की मदद से भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। वहीं, 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी। इसके अलावा सिख इतिहास पर आधारित फोटो गैलरी और विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, रोशनी और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस, सेवा, मानवता और धर्म की रक्षा का अद्वितीय संदेश देता है। राज्य सरकार उनके 360वें प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा, भव्यता और गरिमा के साथ मनाकर इस पावन अवसर को यादगार बनाना चाहती है।

टैग्स