ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी

मोतिहारी में छठ का सामान खरीदने बाजार गई रीता देवी पांच दिनों से लापता थीं। उनका सड़ा-गला शव सरेह में मिला। शव का एक हाथ कटा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
हत्या की आशंका जता रहे परिजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI:मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छठ महापर्व का सामान खरीदने बाजार गई महिला पांच दिनों से लापता थी। अब उसका सड़ा-गला शव सरेह से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। 


शव की हालत बेहद भयावह थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का एक हाथ कटा हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


मामला मोतिहारी का है। बताया जा रहा है कि रीता देवी छठ महापर्व की खरीदारी करने के लिए बाजार गई थीं। लेकिन बाजार जाने के बाद वह अचानक लापता हो गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।


परिजन लगातार पांच दिनों तक महिला की तलाश करते रहे। इसी बीच सरेह में उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। शव की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया। महिला का एक हाथ कटा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।


इधर, शव बरामद होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। साथ ही घटना में किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


फिलहाल, पांच दिनों से लापता महिला का शव मिलने और एक हाथ कटा होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

सोहराब आलम की रिपोर्ट