ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

‘सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे’, जहानाबाद में हिंसा पर बोले IG विकास वैभव

Bihar Police News: जहानाबाद में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के जहानाबाद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए भारी उपद्रव, तोड़फोड़ और डीएम आवास पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर आज मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिले के पुलिस पदाधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान आईजी विकास वैभव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना, तोड़फोड़ करना और कानून अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे चीजो को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि उपद्रव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी। इस पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



आईजी ने बताया कि अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का काम जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता