ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी

सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में सीके अनिल के ACS बनने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति को लेकर सख्ती दिखाई है। विभाग ने सभी जिलों के DEO और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की हाजिरी का ब्योरा मांगा है।

Bihar Education News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सीके अनिल के अपर मुख्य सचिव (ACS) बनने के बाद विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को पत्र जारी कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति का अद्यतन ब्योरा मांगा है।




दरअसल, शिक्षा विभाग के निदेशक, प्रशासन विजय कुमार पांडेय की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में सभी जिलों को शिक्षकों की उपस्थिति से संबंधित चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।




इसके तहत विभाग ने सबसे पहले उन शिक्षकों की कुल संख्या मांगी है, जो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन इन (IN) और आउट (OUT) दोनों उपस्थिति दर्ज करते हैं। इसके अलावा उन शिक्षकों का भी आंकड़ा मांगा गया है, जो केवल इन (IN) उपस्थिति दर्ज करते हैं, लेकिन आउट (OUT) दर्ज नहीं करते।




वहीं, प्रतिदिन पोर्टल पर किसी भी तरह की उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों की संख्या का भी ब्योरा मांगा गया है। इसके साथ ही मार्क ऑन ड्यूटी (Mark on Duty) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की संख्या भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। हालांकि, इस श्रेणी में प्रशिक्षण अवधि में रहने वाले शिक्षकों को शामिल नहीं किया जाएगा।




शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित आंकड़ों को स्पष्ट रूप से तैयार कर उनका समुचित सत्यापन किया जाए। इसके बाद दो दिनों के अंदर हर हाल में रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करानी होगी। विभाग ने इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता