ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी

Patna News: त्योहारों से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिरयानी हाउस और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई जगहों के किचेन में गंदगी और साफ-सफाई की गंभीर खामियां मिलीं। विभाग ने निरीक्षण के वीडियो सार्वजनिक किया है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: त्योहारों से पहले बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न बिरयानी हाउस और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई रेस्टोरेंट के किचेन में गंदगी और साफ-सफाई की व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं।




रेस्टोरेंट के किचेन में मिली गंदगी

खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर स्वच्छता की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई के नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया। किचेन में साफ-सफाई की कमी को लेकर विभाग ने गंभीरता दिखाई है।



जांच के वीडियो विभाग ने किए सार्वजनिक

निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों से जुड़े वीडियो खाद्य सुरक्षा विभाग ने सार्वजनिक किए हैं। इन वीडियो के माध्यम से आम लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित खानपान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि रेस्टोरेंट और होटल में खाना खाने से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर ध्यान देना कितना जरूरी है।




खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा विभाग

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।



विभाग ने संकेत दिया है कि त्योहारों के दौरान भी पटना के रेस्टोरेंट, होटल और बिरयानी हाउस में जांच एवं निरीक्षण का अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता