ब्रेकिंग
बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटबिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंट

'IG राणा ने हाथ ऐंठा, SHO ने किया अभद्र व्यवहार', सदन में फूटा महिला MLC का गुस्सा; सभापति बोले- सरकार संज्ञान लेगी

Bihar News: विधान परिषद में माले की एमएलसी शशि यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने, आईजी जितेंद्र राणा पर हाथ ऐंठने और कोतवाली थानेदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। सभापति ने मामले में सरकार द्वारा संज्ञान लेने की बात कही।

Bihar News
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दिल्ली से लेकर बिहार तक छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत गर्म है। बिहार विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में विपक्षी सदस्य शशि यादव ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आईजी जितेन्द्र राणा पर हाथ ऐंठने का आरोप लगाया और कोतवाली थानेदार पर भी अभद्र व्यवहार करने की बात कही, जिसपर सभापति ने कहा कि सरकार इसका संज्ञान लेगी।



दरअसल, 22 जुलाई को पटना में हुए छात्र आंदोलन में शामिल होने वाले विपक्ष के कई नेताओं के ऊपर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुक्रवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में एमएलसी शशि यादव ने पुलिस पर चोरी और छिनतई का झूठा केस दर्ज करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने आईजी पर भी गंभीर आरोप लगाए।



एमएलसी शशि यादव ने सदन में बताया कि बीते 22 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वे किसी काम से बाहर गई थीं। हमारे ऊपर केस कर दिया गया कि हमने बीजेपी के नेता की अंगूठी, चेन और 15 हजार रुपया छिन ली है। मैं सदन को सूचना देना चाहती हूं कि इस तरह का हमारे ऊपर केस किया गया है। क्या अब यही होगा? ठीक है, जनप्रतिनिधि होने नारे इसे में एक गहना समझती हूं। केस कीजिए लेकिन चोरी और छिनतई का नहीं बल्कि जन आंदोलन का केस कीजिए।



मैंने मोबाइल पर देखा तो बच्चियों को सांत्वना देने गई थी। इस दौरान आईजी जितेन्द्र राणा ने हमरा हांथ ऐंठ दिया। हमरा हाथ अभी भी फूला हुआ है। मैं इन बातों को सदन में नहीं लाना चाहती थी लेकिन जब यह बात आई है तो मैं कह रही हूं। जब बच्चे पकड़े गए थे, उन्हें मारा जा रहा था तो मैं खुद कोतवाली थाना गई थी, बच्चों का हालचाल जानने के लिए तो वहां के जो थाना प्रभारी हैं उन्होंने भी मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया।



एनएलसी ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने कहा कि जहां जाना है चले जाइए, हम कुछ नहीं कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार जो कर रहे हैं। इसके बाद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सदन में सभापति से कहा कि हम लोग तो पुरुष हैं, अगर हमलोगों का कोई हाथ ऐंठ दे तो माना जा सकता है लेकिन एक महिला को एक पुरुष सरेआम हाथ ऐंठे तो आसम से आग्रह है कि इसका भी संज्ञान लिया जाए। जिसपर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार इस मामले पर जरूर संज्ञान लेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता