ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

Snapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचा

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक नाबालिग किशोरी को नेपाल ले जाने की कोशिश नाकाम हो गई। संयुक्त टीम ने रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद किया और एक युवक को गिरफ्तार...

Snapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से नाबालिग किशोरी को नेपाल ले जाकर मानव तस्करी करने की कोशिश नाकाम हो गई. रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाई जा रही 16 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस मामले में पूर्वी चंपारण निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीआईटी टीम, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल संस्था की संयुक्त टीम ने की. बरामदगी के बाद किशोरी को हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है.


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी शिवम केशरी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान शिवम से हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.


आरोप है कि शिवम ने किशोरी को प्रेम और शादी का झांसा दिया. इसके बाद उसे नेपाल में नौकरी दिलाने की बात कही. इसी बहाने आरोपी 22 जुलाई की रात किशोरी को उसके घर से लेकर निकल गया और उसे नेपाल ले जाने की कोशिश करने लगा.


पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनने की सलाह

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए किशोरी को बुर्का पहनने की सलाह भी दी थी. दोनों जब रक्सौल के मैत्री ब्रिज के पास पहुंचे, तभी संयुक्त टीम को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली.


इसके बाद टीम ने सतर्कता बरतते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी शिवम केशरी को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद किशोरी को आवश्यक प्रक्रिया के तहत संबंधित संस्था को सौंप दिया गया.


हरैया थाना पुलिस ने मामले में कांड संख्या 104/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोरी को नेपाल ले जाने के पीछे उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था.