ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा से इस मामले में आगे निकले विराट कोहली, गिल को भी किंग से खतरा

Champions Trophy 2025 : सेमीफाईनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की अद्भुत पारी के बाद विराट कोहली हिटमैन से आगे निकल गए हैं और अब शुबमन गिल के सिर पर भी मंडरा रहा खतरा.

Champions Trophy 2025 :
rohit virat shubman
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Champions Trophy 2025 : मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाईनल में विराट कोहली को उनकी 84 रनों की बेमिसाल पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला। इस पारी के बाद कोहली 748 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ODI रैंकिंग में रोहित शर्मा से आगे चले गए हैं और अब उनका अगला टार्गेट टीम इंडिया के प्रिंस शुबमन गिल हैं.


हिटमैन के बाद अब गिल पर कोहली कि नजर

इससे पहले रोहित शर्मा एकदिवसीय के बेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर थे, मगर अब कोहली ने इस स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है और हिटमैन को पीछे ढकेल दिया है. जबकि इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के ओपनर शुबमन गिल हैं, उनकी रेटिंग पॉइंट 791 है।


बाबर हैं गिल के ठीक पीछे

हालाँकि यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस हिसाब से विराट कोहली आजकल रन बना रहे हैं आने वाले कुछ समय में वह गिल से भी आगे निकल सकते हैं। वहीं इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन 760 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 770 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।


कौन होगा फ़ाइनल में टीम इंडिया के सामने

ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाईनल में विजय हासिल कर फ़ाइनल में पहुँचने वाली टीम इंडिया अब चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी यह न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के दुसरे सेमीफाईनल मैच के परिणाम के बाद पता चलेगा जो कि इस समय जारी है।


फैंस की ख्वाहिश

बता दें कि टीम इंडिया के फैंस की दिली ख्वाहिश है कि इस बार न्यूजीलैंड की मुलाक़ात फ़ाइनल में टीम इंडिया से हो और वहां इस टीम को पटखनी देकर भारतीय टीम ट्रॉफी उठाए। इससे फैंस के पुराने जख्म भरेंगे और टीम इंडिया का बदला पूरा होगा क्योंकि ICC नॉक आउट्स में हमेशा यह टीम भारत पर भारी पड़ी है।