ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

AIRF के आह्वान पर पटना जंक्शन में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन। 36 सूत्री मांगों पर सरकार से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

bihar
आंदोलन की चेतावनी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर सोमवार को देशभर में रेलवे कर्मचारियों ने शाखा स्तर पर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की पटना शाखा ने पटना जंक्शन परिसर में अपनी 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।


यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा ने कहा कि रेलवे कर्मचारी कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सरकार से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी रेल परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, फिर भी उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। मिश्रा ने केंद्र सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार कर समाधान निकाला जाए।


प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव विजय कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में एपी सिंह, संजीव सुमन, सूरज कुमार, अनुपम, हरे कृष्णा, कमलेश ओझा, मीडिया प्रभारी एके शर्मा, रवि रंजन, मुकेश राम सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

रेलवे कर्मचारियों के आश्रितों को समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना

महिला रेलवे कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं देना

ट्रैकमैन और मेंटेनर्स के लिए निर्धारित किलोमीटर सीमा तय करना

रेलवे क्वार्टरों में समय-समय पर मरम्मत कार्य कराना

सभी श्रेणियों में रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती


टैग्स