ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

Bihar News: भोजपुर के बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में रिटायर्ड शिक्षक भोला सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर जिले के बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझवलिया मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान रिटायर्ड शिक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के रामनाथ टोला निवासी स्वर्गीय रामानंद सिंह के 75 वर्षीय पुत्र भोला सिंह के रूप में की गई है। वह पीरो प्रखंड के तार गांव स्थित तार मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में घायल उनका 40 वर्षीय पुत्र ब्रज किशोर सिंह बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार भोला सिंह रविवार की देर शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से पीरो बाजार सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीदने के बाद जब दोनों गांव लौट रहे थे, तभी ओझवलिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता