ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Virat Kohli: पत्नी अनुष्का के साथ विदेश रवाना हुए विराट कोहली, टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सामने आई पहली तस्वीर

Virat Kohli: भारतीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान करने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विदेश रवाना हो गए. रिटायरमेंट के एलान के बाद दोनों की पहली तस्वीर एयरपोर्ट से सामने आई है.

Virat Kohli Retirement
विदेश गए विराट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विदेश रवाना हो गए। रिटायरमेंट के एलान के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है।


दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। विराट ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी फैंस को दी है। रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।


एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का काफी सीरियस मूड में नजर आए हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने पैप्स को स्माइल भी दी लेकिन अनुष्का काफी सीरियस लग रही थीं। दोनों पति-पत्नी बेहद ही सिंपल लूक में नजर आए। इस दौरान विराट ऑल व्हाइट लूक में दिखे। अनुष्का और विराट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


बता दें कि विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 269 signing off। 269 उनका टेस्ट कैप नंबर है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी एकसाथ संन्यास ले लिया था। विराट कोहवी ने 20 जून 2011 को अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था जबकि आखिरी टेस्ट मुकाबला उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में खेला जो सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला गया था। विराट ने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता