ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

T20I में ख़त्म हुई रोहित शर्मा की बादशाहत, हिटमैन को पीछे छोड़ अब यह खिलाड़ी बना सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला कप्तान

T20I में नया सिक्सर किंग: इस देश के कप्तान ने 110 छक्कों के साथ रोहित शर्मा (105) का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया पारी में जड़े 6 छक्के, एशिया कप 2025 से पहले रोमांचक होता जा रहा माहौल..

T20I
T20I में छक्कों का नया बादशाह
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

T20I: क्रिकेट के टी20 प्रारूप में छक्कों की बरसात करने वाले बल्लेबाज हमेशा ही सुर्खियाँ बटोरते आए हैं और बात जब बतौर कप्तान टी20I में सबसे ज्यादा छकके लगाने की आती है तो इसमें रोहित शर्मा सबसे आगे थे लेकिन अब नहीं। अब इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बाजी मार ली है। उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


1 सितंबर को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के एक मैच में वसीम ने 37 गेंदों पर 67 रन ठोक दिए, उनकी इस पारी में 6 छक्के शामिल थे। इस पारी ने उनके कुल छक्कों की संख्या को 104 से 110 तक पहुँचा दिया और भारत के 'हिटमैन' रोहित शर्मा (105 छक्के) को पीछे छोड़कर वो अब नए 'सिक्सर किंग' बन गए। ये उपलब्धि UAE क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है और एशिया कप 2025 से पहले अब माहौल धीरे धीरे रोमांचक होता जा रहा है।


रोहित शर्मा लंबे समय तक T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 62 पारियों में 105 छक्के जड़े थे और 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद उनके संन्यास तक यह एक रिकॉर्ड था। लेकिन वसीम ने सिर्फ 54 पारियों में 110 छक्के मारकर ये कीर्तिमान अब तोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में वसीम ने स्पिनर मुजीब-उर-रहमान पर लगातार दो छक्के जड़कर रोहित का 105 का आँकड़ा स्टाइल में पार किया। रोहित अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वसीम ने न सिर्फ इस रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि T20I में कुल छक्कों की लिस्ट में भी मार्टिन गुंपिल (173) को पीछे छोड़कर उन्होंने दूसरा स्थान (176 छक्के) हासिल कर लिया है। हालांकि रोहित के 205 छक्के अभी भी T20I में सबसे ज्यादा हैं।


टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट

T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की लिस्ट अब इस तरह है:

- मुहम्मद वसीम (UAE): 110 छक्के, 54 पारियाँ। नया सिक्सर किंग।

- रोहित शर्मा (भारत): 105 छक्के, 62 पारियाँ। पूर्व रिकॉर्ड धारक।

- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड): 86 छक्के, 65 पारियाँ। 2016 T20 वर्ल्ड कप विजेता।

- एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 82 छक्के। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक।

- केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (जापान): 79 छक्के।


इन 5 कप्तानों के बाद इंग्लैंड के जोस बटलर 69 छक्कों के साथ छठे और वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल 64 छक्कों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

संबंधित खबरें