ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Kho kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम बनी विश्व विजेता, खो-खो वर्ल्ड कप में नेपाल को हराकर जीता खिताब

Kho kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम खो-खो वर्ल्ड कप में विश्व चैम्पिन बन गई है. फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 70-40 के स्कोरलाइन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया.

Kho kho World Cup 2025
भारतीय महिला टीम की शानदार जीत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Kho kho World Cup 2025:  भारत खो-खो में वर्ल्ड चैम्पिन बन गया है। 19 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 38 प्वाइंट के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट के पहले मैच से ही भारतीय महिला टीम ने अपना दबदबा कायम रखा था और आखिरकार नेपाल को 70-40 के स्कोरलाइन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।


दरअसल, बीते 13 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले खो खो विश्व कप की शुरुआत हुई थी। पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 पॉइंट्स हासिल किर बड़ी जीत दर्ज की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय महिला टीम विरोधी टीम पर भारी पड़ रही थी। रविवार को फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।


फाइनल मैच में मुकाबला कड़ा माना जा रहा था लेकिन भारतीय महिला टीम ने लगातार दबदबा बनाए रखा। पहले ही टर्न में भारतीय टीम ने 34-0 की बड़ी बढ़त बना ली। दूसरे टर्न में नेपाल ने अपना खाता खोला लेकिन भारतीय टीम ने उसे अच्छे पॉइंट्स हासिल नहीं करने दिए। 


दूसरे टर्न में 34-24 स्कोर था। तीसरे टर्न में भारत की बारी आई और भारतीय टीम ने निर्णायक बढ़त बना ली। तीसरे टर्न में स्कोर 73-24 पहुंच गया। इसके बाद चौथे टर्न में नेपाल के अटैकर अधिक अंक नहीं बटोर सके और मुकाबला 87-40 के स्टोर पर भारत ने जीत लिया।