ब्रेकिंग
पटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरारपटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार

IPL 2025: विराट कोहली का वह रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाने में हिटमैन के भी छूट जाएंगे पसीने, 2027 तक खेलेंगे IPL फिर भी रह जाएंगे दूर

IPL 2025: किंग कोहली का आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ पाना रोहित शर्मा के भी बस की भी बात नहीं, ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ के खिताब जीतने के मामले में भले ही रोहित ने विराट को पछाड़ दिया मगर इस मामले में वह हमेशा रहेंगे पीछे.

IPL 2025
विराट कोहली रोहित शर्मा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IPL 2025: क्रिकेट जगत में दो धुरंधर खिलाड़ियों के बीच तुलना अक्सर की जाती है. आजकल चूंकि आईपीएल चल रहा है तो तुलनाएं अक्सर आईपीएल के रिकॉर्ड को लेकर होती हैं. विशेषकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस इस मामले में ज्यादा सक्रीय रहते हैं. वो भी तब जब तुलना इन दोनों की आपस में की जाए. इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बतलाने जा रहे हैं जिसमें विराट हिटमैन से काफी आगे हैं.


यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में. इस मामले में फिलहाल विराट कोहली 8,326 रन पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा 6,786 रन पर. मतलब विराट कोहली से करीब 1540 रन पीछे. जिस हिसाब से आजकल विराट कोहली खेल रहे हैं, इस बात की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आती कि वह रोहित शर्मा को इस मामले में अपने पास भी आने देंगे.


हालांकि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि हिटमैन का कोई भरोसा नहीं है अगर वह एक दो सीजन लगातार आईपीएल खेलते हैं तो यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, मगर यह उनके लिए काफी मुश्किल होगा, लगभग असंभव. बात करें आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा जीते गए प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड्स की तो इस मामलें में रोहित शर्मा 20 खिताब जीत चुके हैं, वहीं विराट कोहली 19 तो एमएस धोनी इस मामले में 18 खिताब अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं.


प्लेयर ऑफ़ द मैच के मामले में रोहित शर्मा से बस एक ही शख्स आगे है और वो हैं क्रिस गेल, जिनके नाम कुल 22 प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड दर्ज हैं. आने वाले समय में उनका यह रिकॉर्ड भी या तो रोहित शर्मा तोड़ेंगे या फिर विराट कोहली. इस बात की पूरी संभावना है कि गेल का यह पुराना रिकॉर्ड इसी सीजन में टूटेगा.