ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

IPL 2025: चोट के चलते बाहर हुआ पंजाब किंग्स का यह दिग्गज खिलाड़ी, बढ़ी प्रीति जिंटा की मुश्किलें

IPL 2025: पंजाब किंग्स का एक धाकड़ खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गया है, जिसकी वजह से अब इस टीम की मालकिन की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं. ऐसे में टीम के तमाम फैंस भी आगे के मैचों के लिए चिंतित हो चले हैं.

IPL 2025
पंजाब किंग्स
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IPL 2025: आईपीएल की एक टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है. इस टीम का एक धाकड़ खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल (IPL) से बाहर हो गया है और अब इस बात की पूरी संभावना है कि वह इस पूरे सीजन वापस नहीं लौट पाएगा. इस बात की पुष्टि टीम मैनेजमेंट ने की है. वहीं, इस घटना के बाद टीम के फैंस सहित मालकिन प्रीति जिंटा की भी मुश्किलें बढ़ चली हैं.


बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड देश के उम्दा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन हैं. जो अब अनिश्चितकाल के लिए इस लीग से बाहर चले गए हैं. बता दें कि मंगलवार को पंजाब किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के संग है. उससे पहले इस तरह से फर्ग्युसन का बाहर हो जाना वाकई में चिंता करने वाली बात तो है.


बात करें इस सीजन पंजाब किंग्स के अब तक के प्रदर्शन की तो टीम ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें तीन मैचों में जीत मिली, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा. पिछले मैच में SRH के खिलाफ भी एक पल के लिए ऐसा लगा था कि यह मुकाबला पंजाब जीत ले जाएगी मगर अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक की बदौलत SRH ने असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को भेद लिया और 9 गेंदें शेष रहते हुए 245 के बड़े स्कोर को पार कर गए.


अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉकी फर्ग्युसन के इस तरह से चोटिल होकर बाहर जाने के बाद पंजाब किंग्स का कौन सा गेंदबाज उनकी कमी को सफलतापूर्वक पूरी कर पाता है.